गंगा के रौद्र रूप से टूटा राघोपुर काजीकोरैया बांध, दहशत में ग्रामीण; मंत्री और डीएम ने लिया जायजा

भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित राघोपुर काजीकोरैया बांध का एक बड़ा हिस्सा गंगा की तेज धारा में ध्वस्त हो गया है। बांध टूटने के बाद इलाके में कटाव का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे आसपास के गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के सामने अब घर और जमीन बचाने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

 

Sponsored Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि जल संसाधन विभाग की ओर से कराए जा रहे कटावरोधी कार्य गंगा के रौद्र रूप के सामने नाकाफी साबित हो रहे हैं। कटाव रोकने के लिए अब तक करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन गंगा की तेज धार में कई जगहों पर कराए गए कार्य बह गए हैं। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह स्थानीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र और भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। दोनों ने बांध और कटाव प्रभावित इलाकों का जायजा लिया तथा अधिकारियों से अब तक किए गए बचाव कार्यों की जानकारी ली।

 

निरीक्षण के दौरान मंत्री और जिलाधिकारी जल संसाधन विभाग की कार्यशैली से असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने अधिकारियों को मुख्य बांध की सुरक्षा सुनिश्चित करने और तय समय-सीमा के भीतर मजबूत तरीके से कटावरोधी कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।

 

जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने कहा कि कटावरोधी कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर मैनपावर की कमी की शिकायत मिली है, जिसे तत्काल दूर किया जाएगा, ताकि बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके।

 

वहीं मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि पूरे क्षेत्र का जायजा लिया गया है और कटाव को आगे बढ़ने से रोकने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा की धारा के रुख में बदलाव के कारण कटाव बढ़ने की आशंका पहले ही जताई गई थी और समय रहते प्रभावी काम होना चाहिए था।

 

फिलहाल प्रशासन के सामने मुख्य चुनौती बांध को सुरक्षित रखने और कटाव की जद में आ रहे गांवों को बचाने की है, जबकि ग्रामीण गंगा के बढ़ते रौद्र रूप को देखकर भय और अनिश्चितता के बीच दिन गुजार रहे हैं।

Related Posts

गया में नदी में अचानक बढ़ा पानी, 8 दोस्तों में एक युवक लापता; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

गया में नदी में अचानक बढ़ा पानी, 8 दोस्तों में एक युवक लापता; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

बिहार में शिक्षकों का डिजिटल आंदोलन, #BiharTeachersNeed7thPay से उठी 7वें वेतन आयोग की मांग

बिहार में शिक्षकों का डिजिटल आंदोलन, #BiharTeachersNeed7thPay से उठी 7वें वेतन आयोग की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *