तोपचांची में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, एक को बचाने में बाकी दो भी डूबे

धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के रंगलीटांड में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

 

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि रंगलीटांड के तीन बच्चे शुक्रवार को पास स्थित तालाब में नहाने गए थे। मृतकों की पहचान रलझल, कुंदरो और आभा के रूप में बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, तीनों बच्चे अक्सर इसी तालाब में नहाने जाया करते थे। शुक्रवार को भी वे नहाने के लिए तालाब पहुंचे थे।

 

नहाने के दौरान अचानक एक बच्ची तालाब के गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे डूबता देख बाकी दोनों बच्चों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन बचाने के प्रयास में वे भी गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते तीनों बच्चे पानी में डूब गए।

 

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल तालाब में उतरकर बच्चों की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया।

 

इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से तीनों को आनन-फानन में धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

 

एक साथ तीन बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना से रंगलीटांड और आसपास के इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद तोपचांची थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में तालाब की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एक साथ तीन मासूमों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

धनबाद से राजेश कुमारक रिपोर्ट

Related Posts

मानव भाई से ज्यादा जरूरी जीवन रूपी वृक्षों की रक्षा : डॉ. कौशल, वन राखी मूवमेंट की स्वर्ण जयंती पर पेड़ों को बांधी राखी

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पलामू के छतरपुर में पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश देखने को मिला। वन राखी मूवमेंट की स्वर्ण जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण…

नाला में हर्षोल्लास से मना भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन, राखी बांध बहनों ने मांगी भाई की लंबी उम्र

जामताड़ा। नाला प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *