मुजफ्फरपुर में कारोबारी का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगी; 8 घंटे में बलिया से सकुशल बरामद

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में मुर्गी दाना कारोबारी के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिठनपुरा थाना क्षेत्र की मिसकॉट गली से कार सवार बदमाशों ने कारोबारी चंदन कुमार का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र स्थित एक खंडहरनुमा मकान में बंधक बनाकर रखा गया। अपहरणकर्ताओं ने वीडियो कॉल के जरिए परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

वीडियो कॉल पर कारोबारी की पिटाई दिखाई: बदमाशों ने परिजनों को वीडियो कॉल कर चंदन कुमार की पिटाई भी दिखाई। परिजनों ने दूसरे मोबाइल से वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर पुलिस को उपलब्ध कराया। सूचना मिलते ही एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग की।

Sponsored Advertisement

बलिया में मिली लोकेशन: पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। इसी दौरान अपहरणकर्ताओं की लोकेशन उत्तर प्रदेश के बलिया में मिली। मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क किया और हल्दी थाना क्षेत्र में छापेमारी की। करीब आठ घंटे के भीतर पुलिस ने कारोबारी चंदन कुमार को सकुशल बरामद कर लिया।

चार आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान वैशाली के सूरज कुमार उर्फ सूरजभान सिंह, सारण के रौशन कुमार, कानपुर के गौरव सिंह और समस्तीपुर के अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल मारुति ऑल्टो कार और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

साजिश की जांच जारी: शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि 10 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के इरादे से कारोबारी का अपहरण किया गया था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि साजिश किसने रची थी और क्या इस वारदात में चार गिरफ्तार आरोपियों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस अपहरण से लेकर बलिया तक कारोबारी को ले जाने की पूरी कड़ी की जांच कर रही है।

Related Posts

भागलपुर में मवेशी लदी वाहन थाने से फरार, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार निलंबित

भागलपुर बाईपास थाना क्षेत्र से मवेशी लदी वाहन के फरार होने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में…

सहरसा में पूजा कर लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; पुत्र घायल

सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *