प्रधानमंत्री आवास योजना से भागलपुर के 22,672 परिवारों का पूरा हुआ पक्के घर का सपना, लाभुकों को सौंपी गई आवास की चाबी

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में आवास निर्माण पूरा करने वाले लाभुकों के लिए शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पटना के बापू सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्रियों ने लाभुकों को उनके पक्के मकान की चाबी सौंपी। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागलपुर के समीक्षा भवन सभागार में भी किया गया।

 

Sponsored Advertisement

भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, सांसद अजय मंडल, उप विकास आयुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष समेत जिले के अधिकारी और बड़ी संख्या में योजना के लाभुक मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभुकों ने पटना में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से जुड़कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं और आवास निर्माण की उपलब्धियों को देखा।

 

इस दौरान जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भागलपुर जिले में योजना के तहत अब तक 22,672 लाभुकों के आवास का निर्माण पूरा हो चुका है। पक्के मकान का निर्माण पूरा होने के बाद लाभुकों को उनके नए घर की चाबी सौंपने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

 

डीएम ने बताया कि योजना के तहत 39,262 लाभुकों को दूसरी किस्त और 27 हजार लाभुकों को तीसरी किस्त की राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। इससे लाभुकों को अपने आवास का निर्माण पूरा करने में आर्थिक मदद मिली है।

 

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र लाभुकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

 

पक्के घर का सपना पूरा होने पर लाभुकों में खुशी का माहौल रहा। लाभुकों ने सरकार की इस योजना को अपने परिवार के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रशासन की ओर से भी शेष आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।

 

 

Related Posts

दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बोले- दुख की घड़ी में पूरा राजद परिवार साथ

जहानाबाद। राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को जहानाबाद के इमलिया चक पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों…

गंगा किनारे छोटी मोहनपुर में पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता, नाविकों के जोश ने बांधा समां

भागलपुर: पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के छोटी मोहनपुर में गंगा किनारे पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय नाविकों ने पूरे उत्साह और जोश के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *