गोपालपुर में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, हथियार बनाने के सामान के साथ महिला गिरफ्तार; पति फरार

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के अजमाबाद गांव में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने ऋषि कुमार के घर छापेमारी कर अवैध रूप से निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों के साथ हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। मौके से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और तीन खोखा भी बरामद किया गया है।

 

Sponsored Advertisement

नवगछिया एसपी वैभव शर्मा के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अजमाबाद गांव में ऋषि कुमार के घर पर अवैध हथियारों का निर्माण और खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की।

 

पुलिस के पहुंचते ही ऋषि कुमार मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने उसकी पत्नी कविता देवी को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान घर से हथियार निर्माण से संबंधित सामान और उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस अब फरार आरोपी ऋषि कुमार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अवैध हथियार निर्माण का काम कब से चल रहा था और तैयार किए जा रहे हथियारों की सप्लाई कहां-कहां की जाती थी।

 

जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही हैं। पुलिस का मानना है कि मामले की जांच आगे बढ़ने के बाद अवैध हथियार निर्माण और खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

 

फिलहाल गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस बरामद हथियारों और उपकरणों की भी जांच कर रही है।

 

Related Posts

जामताड़ा में तंबाकू के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 60 दिनों तक चलेगी मुहिम; युवाओं को नशे से बचाने की पहल

जामताड़ा जिले को तंबाकू मुक्त बनाने और युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के उद्देश्य से गुरुवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान…

घर के बाहर खड़ी ग्लैमर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ, चंद मिनटों में गायब हुई मोटरसाइकिल; इलाके में बढ़ी चिंता

जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा गांव में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक ग्लैमर मोटरसाइकिल को निशाना बनाते हुए चोरी कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *