इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, सात बच्चों की मां आशिक संग हुई फरार 

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच भागलपुर जिले के हनवारा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। थाना क्षेत्र के नरैनी गांव की 40 वर्षीय नूरजहां बेगम कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद अपने सात बच्चों और पति को छोड़कर उत्तर प्रदेश के बरेली चली गई। हनवारा थाना पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और गोपनीय सूचना के आधार पर बरेली पुलिस के सहयोग से महिला को बरामद कर वापस हनवारा लाया।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, नूरजहां बेगम की शादी नरैनी गांव निवासी शकीर अंसारी से हुई थी। दंपती के सात बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से बरेली निवासी एक युवक से उनकी पहचान हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। करीब दो महीने पहले नूरजहां बिना किसी को बताए घर से निकल गईं और बरेली पहुंच गईं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर हनवारा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

 

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महिला का पता लगाया। इसके बाद थाना प्रभारी ध्रुव कुमार अपनी टीम के साथ बरेली पहुंचे और स्थानीय पुलिस की मदद से महिला को बरामद कर हनवारा ले आए।

 

थाने में जैसे ही महिला की मुलाकात उसके पति और सातों बच्चों से हुई, बच्चे भावुक होकर रो पड़े। पुलिस की कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला को उसके पति और बच्चों के साथ भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि नूरजहां ने अब परिवार के साथ रहने का निर्णय लिया है।

 

पति शकीर अंसारी ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी को कभी कोई तकलीफ नहीं दी, लेकिन उनका यह कदम पूरे परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक साबित हुआ। यह घटना सोशल मीडिया के अनियंत्रित उपयोग और उससे पारिवारिक रिश्तों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी कई सवाल खड़े करती है। फिलहाल महिला घर लौट आई है, लेकिन इस घटना से परिवार के रिश्तों में आई दरार को भरने में समय लग सकता है।

 

 

  • Related Posts

    सुल्तानगंज में अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ सिकंदर यादव गिरफ्तार

    भागलपुर। सुल्तानगंज थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सिकंदर यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी…

    भागलपुर मांगे विकास: दीप नगर कॉलोनी में बाढ़ पीड़ितों के बीच विशाल आनंद ने बांटी राहत सामग्री

    भागलपुर। गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *