गया में विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम शुरू, उपराष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन; संसदीय कार्यप्रणाली का मिलेगा प्रशिक्षण

गया: बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए गया में आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार शाम से ही विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया। शनिवार को कार्यक्रम का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे। बिहार विधानसभा सचिवालय, प्राइड, लोकसभा और बिपार्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल सात प्रशिक्षण सत्र होंगे।

बिहार विधानसभा के स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने इसे विधायकों के क्षमता विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से नवनिर्वाचित सदस्यों को संसदीय परंपराओं, विधायी प्रक्रियाओं, संसदीय शिष्टाचार और जनहित से जुड़े विषयों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इससे विधायक जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से विधानसभा के पटल पर उठा सकेंगे और अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर पाएंगे।

Sponsored Advertisement

स्पीकर ने बताया कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। उनके ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन ऐतिहासिक साबित होगा और प्रशिक्षण से विधायकों की कार्यक्षमता में सकारात्मक वृद्धि होगी।

कार्यक्रम में राज्यपाल सैयद आता हुसैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, दोनों उपमुख्यमंत्री, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उपसभापति नरेंद्र यादव तथा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

दो दिनों तक विशेषज्ञ संसदीय प्रक्रिया एवं नियम, सदस्यों के अधिकार और कर्तव्य, आचार संहिता, प्रश्नकाल, कार्यपालिका की जवाबदेही, आधुनिक तकनीक का उपयोग, विधायी एवं बजट प्रक्रिया, विशेषाधिकार, प्रोटोकॉल तथा संसदीय समितियों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

गयाजी में पहली बार आयोजित हो रहे इस प्रबोधन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। शनिवार सुबह आठ बजे से शहर में परिवर्तित ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

  • Related Posts

    शिक्षक दिवस पर श्वेता रानी सम्मानित, नवाचार और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों को मिली पहचान

    भागलपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर भागलपुर जिला शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, बेहतर प्रदर्शन और नवाचार करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।…

    जन्माष्टमी पर साईं मंदिर में भक्ति का रंग, पालकी यात्रा और भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    भागलपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भागलपुर के घंटाघर स्थित साईं मंदिर में दो दिवसीय साईं बाबा पालकी यात्रा समारोह बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *