सहरसा में आकाशीय बिजली का कहर: घास काटने गई फुआ और दो भतीजियों पर गिरी बिजली, मासूम की मौत, दो घायल

सहरसा जिले में एक बार फिर आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया है। सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के अमरोला टोला, सीटनाबाद गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला अपनी दो भतीजियों के साथ घर के समीप घास काटने गई थी। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा सभी को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, सहरसा रेफर कर दिया।

 

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने ज्योति कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दोनों घायलों का इलाज जारी है, जिनमें एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

 

लगातार हो रही आकाशीय बिजली की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हर वर्ष बारिश के मौसम में कई लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा देते हैं। इसके बावजूद लोग मौसम खराब होने के दौरान खेतों, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे चले जाते हैं, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है।

 

जागरूकता संदेश:

मौसम खराब होने, तेज गर्जना या बिजली चमकने की स्थिति में तुरंत किसी सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें। खुले मैदान, खेत, पेड़, बिजली के खंभों और जलाशयों से दूर रहें। यदि प्रशासन या मौसम विभाग की ओर से आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया गया हो, तो उसका गंभीरता से पालन करें। थोड़ी सी सावधानी आपकी और आपके परिवार की जान बचा सकती है।

 

संवाददाता : इन्द्रदेव जी, सहरसा

  • Related Posts

    गया के ईश्वरपुर के ध्रुपद गायक पंडित कृष्ण मोहन पाठक को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड

    गया के ईश्वरपुर के ध्रुपद गायक पंडित कृष्ण मोहन पाठक को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड

    बख्तियारपुर-पटना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो कांवड़ियों की मौत

    बख्तियारपुर-पटना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो कांवड़ियों की मौत

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *