मोहर्रम को लेकर नाला थाना में शांति समिति की बैठक, भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील


जामताड़ा जिले के नाला थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की ने की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में मोहर्रम के जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था, समय-सीमा और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में टेसजुरिया, कास्ता, पलास्थली, गोपालपुर, शहरजोरिया, सुल्तानपुर समेत आसपास के गांवों में मोहर्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और समिति सदस्यों से कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की ने कहा कि मोहर्रम त्याग, बलिदान और शांति का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है। पर्व के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर रखेगा।

Sponsored Advertisement


उप प्रमुख समर माजी ने कहा कि नाला क्षेत्र हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द और हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल रहा है। उन्होंने युवाओं से प्रशासन का सहयोग करने और मिल-जुलकर पर्व मनाने की अपील की। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मोहर्रम के सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाएंगे तथा प्रशासन लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था की निगरानी करेगा।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जामताड़ा पुलिस का संकल्प: योग अपनाएंगे, स्वस्थ रहेंगे; सभी थाना परिसरों में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जामताड़ा पुलिस का संकल्प: योग अपनाएंगे, स्वस्थ रहेंगे; सभी थाना परिसरों में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *