खान सर–रोशन आनंद विवाद पर सियासत तेज, संजय झा बोले— जिसने भी गलती की है, कानून के मुताबिक होगी कार्रवाई

राजधानी पटना के चर्चित कोचिंग संचालकों खान सर और ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के डायरेक्टर रोशन आनंद के बीच चल रहा विवाद अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया है। इस मामले में जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने स्पष्ट किया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और जिसने भी गलत किया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

गुरुवार को रोशन आनंद ने संजय कुमार झा से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी थी। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में संजय झा ने कहा कि सरकार निष्पक्ष जांच के पक्ष में है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “मैं सरकार की ओर से भरोसा दिलाता हूं कि जिसने भी गलत काम किया है, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। यह सिर्फ बयान नहीं, बल्कि हमारी सरकार की नीति है।”

 

संजय झा ने कहा कि एनडीए सरकार में सभी को समान न्याय मिलेगा और किसी के साथ पक्षपात नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी पक्ष को अपनी बात रखनी है तो वह पुलिस के समक्ष अपने तथ्य प्रस्तुत कर सकता है। पुलिस सभी पक्षों की बात सुनकर निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।

 

पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवालों को भी संजय झा ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि एफआईआर पुलिस ने दर्ज की है और फायरिंग की घटना से जुड़े वीडियो फुटेज भी पुलिस ने ही जुटाए हैं। उनके अनुसार, जांच पूरी तरह तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ रही है और पुलिस की कार्रवाई निष्पक्ष है।

 

सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए संजय झा ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में एनडीए सरकार ने कभी किसी प्रभावशाली व्यक्ति को बचाने का काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित हुआ है और कानून की नजर में सभी बराबर हैं। उन्होंने दोहराया कि इस मामले में भी किसी प्रकार का राजनीतिक या व्यक्तिगत दबाव नहीं चलेगा और दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

संवाददाता: रजनीश कुमार

Related Posts

आटा चक्की चलाने वाले पिता के बेटे ने रचा इतिहास, 70वीं BPSC परीक्षा में केशव कुमार ने हासिल की शानदार सफलता

आटा चक्की चलाने वाले पिता के बेटे ने रचा इतिहास, 70वीं BPSC परीक्षा में केशव कुमार ने हासिल की शानदार सफलता

सहरसा में राजनीतिक बयानबाजी तेज, भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा का विधायक आईपी गुप्ता पर हमला

सहरसा में राजनीतिक बयानबाजी तेज, भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा का विधायक आईपी गुप्ता पर हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *