भागलपुर में यूपी पुलिस का रौब नहीं आया काम, बिहार पुलिस ने काटा चालान

भागलपुर के व्यस्त स्टेशन चौक पर मंगलवार को उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश कर गई एक यूपी नंबर की गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया। कार्रवाई के दौरान गाड़ी में सवार लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस ने नो-एंट्री नियम का उल्लंघन करने पर वाहन को रोककर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान गाड़ी में सवार एक महिला समेत चार लोग पुलिसकर्मियों से उलझ गए। बताया जा रहा है कि महिला ने खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का अधिकारी बताते हुए पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की और कार्रवाई का विरोध किया।

 

हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए किसी प्रकार की रियायत देने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक बहस और नोकझोंक चलती रही। इस दौरान स्टेशन चौक पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जो पूरे घटनाक्रम को देखते रहे।

 

स्थिति को नियंत्रित करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नियमानुसार यूपी नंबर की गाड़ी का चालान काटा। चालान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वाहन को आगे जाने की अनुमति दी गई।

 

घटना के बाद स्टेशन चौक पर “रौब बनाम नियम” की यह टक्कर चर्चा का विषय बनी रही। लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और नियमों के पालन में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।

 

संवाददाता : रजनीश कुमार, भागलपुर

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद रूठकर गई पत्नी 48 साल बाद बुढ़ापे में लौटी, पत्नी को देख पति के छलके आंसू

शादी के 6 महीने बाद रूठकर गई पत्नी 48 साल बाद बुढ़ापे में लौटी, पत्नी को देख पति के छलके आंसू

जमींदार से सीधे जमीन रजिस्ट्री कराना पड़ा भारी, दलालों ने युवक को गोलियों से भूना

जमींदार से सीधे जमीन रजिस्ट्री कराना पड़ा भारी, दलालों ने युवक को गोलियों से भूना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *