महिषी के कुंदह पंचायत में भूमिहीन महादलित परिवारों को मिला जमीन का अधिकार, मंत्री रतेश शादा ने बांटा बासगीत पर्चा



सहरसा: जिले के महिषी प्रखंड अंतर्गत कुंदह पंचायत में भूमिहीन महादलित परिवारों को आवासीय भूमि का वैधानिक अधिकार दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पंचायत में आयोजित बासगीत पर्चा वितरण शिविर के दौरान बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रतेश शादा ने लगभग 25 से 26 भूमिहीन महादलित परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया। इस अवसर पर लाभुक परिवारों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रतेश शादा ने कहा कि राज्य सरकार गरीब, वंचित, शोषित और भूमिहीन परिवारों को उनका अधिकार दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बासगीत पर्चा मिलने से लाभुक परिवारों को अपनी आवासीय भूमि पर कानूनी अधिकार प्राप्त होगा, जिससे उनके घर और जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

मंत्री ने कहा कि वर्षों से जिन भूमिहीन परिवारों का आशियाना सरकारी भूमि या अन्य स्थानों पर था, उन्हें अब वैधानिक रूप से जमीन का स्वामित्व मिलने से उनके जीवन में स्थायित्व आएगा। इससे न केवल उनके आवास को सुरक्षा मिलेगी, बल्कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में भी उन्हें आसानी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे कार्यक्रम सामाजिक न्याय को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

शिविर में राजस्व विभाग के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। वहीं बासगीत पर्चा प्राप्त करने वाले लाभुकों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने घर और जमीन को लेकर भविष्य की चिंता कम हो गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह शिविर भूमिहीन परिवारों को भूमि अधिकार दिलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ है। क्षेत्र में इस कार्यक्रम की व्यापक चर्चा रही और लोगों ने इसे गरीब परिवारों के जीवन में बदलाव लाने वाला कदम बताया।

संवाददाता : इन्द्रदेव
सहरसा

Sponsored Advertisement

Related Posts

सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाना हुआ आसान, समस्तीपुर रेल मंडल ने चलाईं श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें

सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाना हुआ आसान, समस्तीपुर रेल मंडल ने चलाईं श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें

सावन की भीड़ में पति बने भगवान! बाबा का जल… पति के सिर! देवघर का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय

सावन की भीड़ में पति बने भगवान! बाबा का जल… पति के सिर! देवघर का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *