दुमका के खेत में मिला जामताड़ा निवासी का शव, जांच में जुटी पुलिस



दुमका: दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदना गांव के बहियार में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मसलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस की छानबीन के दौरान मृतक की पहचान जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र स्थित आगेया गांव निवासी 46 वर्षीय लक्ष्मीकांत मंडल के रूप में हुई। घटनास्थल से पुलिस ने एक थैला, पैंट, कुछ नकदी और आम बरामद किए हैं। परिजनों ने मौके पर मिले पैंट को देखकर शव की पहचान लक्ष्मीकांत मंडल के रूप में की।

परिजनों के अनुसार लक्ष्मीकांत मंडल की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। करीब आठ दिन पहले वह घर से धान का बीज खरीदने की बात कहकर निकले थे, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर उनकी लगातार तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसी बीच खेत में शव मिलने की सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

मसलिया थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अधेड़ की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

संवाददाता : कुमार विक्रम,

Sponsored Advertisement
  • Related Posts

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

    सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *