बोकारो में किशोरी के साथ गलत काम का आरोप, दो नाबालिग हिरासत में



बोकारो: बोकारो जिले के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ कथित रूप से गलत काम किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की रहने वाली दो किशोरियां घर से दुकान जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान दो लड़कों ने उन्हें रास्ते में रोका और दुकान तक छोड़ने की बात कहकर एक टोटो में बैठा लिया। बताया जाता है कि दोनों किशोरियां उनकी बातों में आ गईं और वाहन में सवार हो गईं।

परिजनों की शिकायत के अनुसार, कुछ दूरी तय करने के बाद टोटो उनके निर्धारित गंतव्य से आगे बढ़ने लगा। जब किशोरियों ने इसका विरोध किया तो लड़कों ने मेडिकल दुकान जाने का बहाना बनाते हुए बाद में घर के पास छोड़ देने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद दोनों को एक सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां एक किशोरी के साथ गलत काम किया गया।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपियों द्वारा दोनों किशोरियों को कथित रूप से धमकाया और ब्लैकमेल किया जाने लगा। इससे परेशान होकर दोनों किशोरियां घर छोड़कर निकल गईं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजन दोनों किशोरियों को लेकर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मामले पर जानकारी देते हुए सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने अनुसंधान शुरू करते हुए दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की पहचान सार्वजनिक न करें तथा अफवाहों से बचें।संवाददाता : चंदन सिंह

  • Related Posts

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

    सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *