केरेडारी और बेलतू मंडल को मिली विकास की सौगात, सांसद मद से PCC पथ व यात्री शेड निर्माण का शिलान्यास



हजारीबाग/केरेडारी: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर केरेडारी एवं बेलतू मंडल के गरी कला, बेंगवरी और हेवई पंचायत में सांसद मद से बनने वाले PCC पथ और यात्री शेड निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद मनीष जायसवाल के प्रतिनिधि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह और बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार और भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी तथा ग्रामीणों को विकास कार्यों की जानकारी दी।

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सांसद मनीष जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर सड़क और यात्री सुविधा की मांग की जा रही थी। PCC पथ के निर्माण से गांवों में आवागमन सुगम होगा, वहीं यात्री शेड बनने से आम लोगों को धूप, बारिश और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता महेंद्र सिंह ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में भी कई विकास योजनाएं धरातल पर उतरेंगी।

इस मौके पर बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, प्रखंड अध्यक्ष शेर सिंह, नारायण यादव, नागेश्वर महतो, प्रकाश गुप्ता, राजेंद्र सिंह, टिकन महतो, प्रयाग महतो, महेंद्र महतो, नकुल साव, राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को दैनिक जीवन में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

संवाददाता : सुनील कुमार ठाकुर

Related Posts

बेतिया के मीना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई से बवाल, 85 दुकानों पर चला प्रशासन का अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

बेतिया के मीना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई से बवाल, 85 दुकानों पर चला प्रशासन का अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना

31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *