मोदी सरकार के 12 साल पूरे: धनबाद में भाजपा ने की विशेष पूजा, विकसित भारत के संकल्प को दोहराया


धनबाद : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को धनबाद में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जगजीवन नगर स्थित मानस मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने देश की समृद्धि, विकास तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति और विकसित भारत के संकल्प को लेकर सामूहिक प्रार्थना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। गरीबों के कल्याण, किसानों के सशक्तिकरण, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और युवाओं को अवसर प्रदान करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भगवान से प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें, ताकि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बनाने का उनका संकल्प साकार हो सके। राज सिन्हा ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान लगातार स्थापित कर रहा है और आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर विकास की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की प्रगति और जनकल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ।संवाददाता : नीतीश कुमार

  • Related Posts

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

    सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *