बिजली का करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम



भागलपुर/बांका। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत परघड़ी गांव में बिजली का करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय राधे मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मिली जानकारी के अनुसार, राधे मंडल अपने घर में खराब हुई बिजली की वायरिंग और कनेक्शन की मरम्मत कर रहे थे।

Sponsored Advertisement

इसी दौरान अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आ गए। तेज झटका लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों और आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें करंट के प्रभाव से अलग किया और इलाज के लिए रजौन अस्पताल लेकर पहुंचे।


रजौन अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज अस्पताल) रेफर कर दिया गया। मायागंज अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


परिजनों ने बताया कि राधे मंडल गुजरात में रहकर मजदूरी करते थे और वहीं से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। कुछ दिन पहले ही वह घर लौटे थे। घर की बिजली खराब होने पर वह खुद उसे ठीक करने लगे थे, लेकिन यह हादसा हो गया। उनकी असमय मौत से पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए लोगों से बिजली संबंधी कार्य करते समय पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।


सुबोध राय (परिजन)


“राधे घर की बिजली ठीक कर रहे थे। अचानक करंट लग गया। पहले रजौन अस्पताल और फिर मायागंज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।”

  • Related Posts

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

    सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *