कहलगांव के सलेमपुर में मारपीट, महिला गंभीर रूप से घायल, मायागंज अस्पताल में चल रहा इलाज


भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान हेमलता देवी के रूप में हुई है, जिनका इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज अस्पताल) में चल रहा है।


पीड़ित पक्ष के बलराम मंडल ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व गांव में जेसीबी मशीन ले जाने के दौरान उनके घर को नुकसान पहुंचा था।

Sponsored Advertisement

उसी घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। उनका आरोप है कि 4 जून को इसी पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी रंजीत यादव, उनकी पत्नी फूलन देवी तथा अन्य लोगों ने मिलकर हेमलता देवी और उनकी चार बच्चियों के साथ मारपीट की।


परिजनों के अनुसार मारपीट के दौरान हेमलता देवी को गंभीर चोटें आई हैं। उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है, जबकि सिर और कमर में भी गहरी चोट लगी है। घटना में उनकी चारों बच्चियां भी घायल हुई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हेमलता देवी का इलाज जारी है।


पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।


इधर, पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

    सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *