INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार! DMK की दूरी पर चिराग का हमला, बोले- कांग्रेस ने सहयोगियों को दिया धोखा


दिल्ली में आयोजित INDIA गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी और आम आदमी पार्टी की गैरमौजूदगी को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। चिराग ने कहा कि कांग्रेस ने अपने सहयोगी दलों को धोखा दिया है, जिसकी वजह से गठबंधन में दरारें साफ दिखाई देने लगी हैं।

चिराग पासवान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बैठक से एक दिन पहले दिल्ली पहुंचने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह वही ममता बनर्जी हैं, जिन पर बंगाल चुनाव के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार और हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप लगाए थे। लेकिन आज वही नेता INDIA गठबंधन के मंच पर साथ दिखाई दे रहे हैं।

Sponsored Advertisement

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी गठबंधन के नेताओं को एकजुट रहने की जरूरत पड़ी, तब उन्होंने एक-दूसरे को धोखा देने का काम किया। इसलिए यह गठबंधन कभी सफल नहीं हो पाया।

वहीं बैठक से दूरी बनाने वाले डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन के बयान का जिक्र करते हुए चिराग ने कहा कि कांग्रेस के प्रति सहयोगी दलों का भरोसा लगातार कम होता जा रहा है।

इस दौरान बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर भी चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायकों के समर्थन से एलजेपी (रामविलास) का उम्मीदवार नामांकन कर रहा है, जो गर्व की बात है। उन्होंने अशरफ अंसारी को पार्टी का समर्पित और पुराने कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि बताया।

राजद के नामांकन कार्यक्रम में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति पर चिराग ने कहा कि पार्टी नेतृत्व में जिस गंभीरता की अपेक्षा होती है, वह दिखाई नहीं दे रही है। वहीं राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था परिस्थितियों के अनुसार तय होती है और इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

  • Related Posts

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

    सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *