पटना के ताराचक में खूनी गैंगवार, 16 वर्षीय किशोर की मौत, दो घायल


राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के ताराचक इलाके में रविवार शाम आपसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। दो गुटों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके से कई अहम साक्ष्य बरामद कर जांच तेज कर दी है।


जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह ही दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। शाम होते-होते तनाव बढ़ गया और दोनों गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें तीन लोगों को गोली लगी।

Sponsored Advertisement

गोलीबारी में 16 वर्षीय नितिन कुमार की मौत हो गई। नितिन बिहटा थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव का रहने वाला था और अपनी मां परमिता देवी के साथ ताराचक स्थित ननिहाल में रह रहा था। मृतक के मामा शिव कुमार ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि नितिन को गोली मार दी गई है। जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी।

नितिन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार, एक वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में नितिन के बड़े भाई की भी मौत हो चुकी थी। अब नितिन की हत्या के बाद मां ने अपना आखिरी सहारा भी खो दिया।


घटना में आनंद बाजार निवासी 68 वर्षीय विजय कुमार भी घायल हुए हैं। उनके हाथ में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया। वहीं सन्नी कुमार का इलाज सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही दानापुर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से आठ खोखा, शराब की बोतलें, लाठी और लोहे की रॉड बरामद की हैं।


“सुबह दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। शाम में विवाद हिंसक हो गया, जिसमें एक किशोर की मौत और दो लोग घायल हुए हैं। एसआईटी और एफएसएल टीम जांच में जुटी है।”
फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस वारदात के बाद ताराचक और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है।

  • Related Posts

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

    सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *