चापरहाट में चोरों का आतंक, कई दुकानों और विद्यालय को बनाया निशाना


भागलपुर जिले के रंगरा प्रखंड स्थित चापरहाट बाजार में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बीते दिनों चोरों ने एक सब्जी दुकानदार की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार के अनुसार चोर लगभग एक हजार रुपये नकद और करीब पांच हजार रुपये मूल्य के सामान लेकर फरार हो गए।


इतना ही नहीं, चोरों ने बाजार स्थित बौका टी स्टाल को भी निशाना बनाया, जहां से एक पंखे की चोरी कर ली गई। वहीं चोरों ने मध्य विद्यालय चापरहाट के मुख्य गेट का ताला तोड़कर वहां रखी बैट्री भी चुरा ली। लगातार हो रही इन घटनाओं से बाजार के व्यवसायियों में भारी नाराजगी है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी चोरों ने नरेश सिंह की सब्जी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। एक के बाद एक हो रही वारदातों से यह साफ है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें पुलिस का कोई भय नहीं है।


दुकानदारों का कहना है कि रात के समय बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्ती नहीं होने के कारण असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं। लोगों ने प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Related Posts

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *