फर्जी फाइनेंस कंपनी ने महिलाओं से की लाखों की ठगी, ऋण दिलाने के नाम पर वसूले पैसे


नवगछिया क्षेत्र में एक कथित फर्जी फाइनेंस कंपनी द्वारा सैकड़ों महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आईबीएल फाइनेंशियल लिमिटेड नामक कंपनी पर आरोप है कि उसने महिलाओं को व्यवसायिक ऋण दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे जमा कराए और बाद में फरार हो गई।


पीड़ित महिलाओं के अनुसार, कंपनी के प्रतिनिधि गांव-गांव जाकर बैठकें आयोजित करते थे और दावा करते थे कि यदि कोई महिला 10 हजार रुपये जमा करती है तो उसे मात्र 12 घंटे के भीतर दो लाख रुपये का व्यवसायिक ऋण उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस आकर्षक प्रस्ताव पर भरोसा कर सैकड़ों महिलाओं ने अपनी जमा-पूंजी कंपनी में जमा कर दी।

Sponsored Advertisement


लेकिन पैसे जमा करने के बाद न तो किसी महिला को ऋण मिला और न ही कंपनी के संचालकों या प्रतिनिधियों से संपर्क हो पाया। जब महिलाओं को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ तो लगभग 40 से 45 महिलाएं शनिवार को नवगछिया साइबर थाना पहुंचीं और मामले की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।


ठगी की शिकार महिलाओं में सोनी देवी, बेबी देवी, सुधो देवी, मन्नू यादव, पूजा देवी समेत कई अन्य शामिल हैं। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने कर्ज मिलने की उम्मीद में उधार लेकर भी पैसे जमा किए थे, जिससे अब वे आर्थिक संकट में हैं।


साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में प्राप्त शिकायतों और बैंकिंग लेन-देन की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल कर रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


इस कथित ठगी कांड के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग ऐसे फर्जी वित्तीय संस्थानों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।

  • Related Posts

    भागलपुर में डबल मर्डर से सनसनी, बदमाशों ने पति-पत्नी की गोली मारकर की हत्या, वारदात के पीछे की वजह अब तक अस्पष्ट

    भागलपुर/नवगछिया। बिहार के भागलपुर जिले में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड की यह घटना पुलिस जिला नवगछिया के…

    जिस अस्पताल में करता था ड्यूटी, वहीं स्वास्थ्यकर्मी की संदिग्ध मौत, सीसीटीवी फुटेज पर परिजनों ने उठाए सवाल

    सासाराम। रोहतास जिले के सासाराम स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को एक स्वास्थ्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान बड्डी थाना क्षेत्र के सिकुहीं गांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *