बोकारो पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, दिवंगत मौसी को दी श्रद्धांजलि
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत स्मृति में लगाया पौधा, परिजनों से की मुलाकात


बोकारो। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने झारखंड दौरे के दौरान रविवार को बोकारो पहुंचे, जहां उन्होंने सेक्टर-4 स्थित सिटी सेंटर में अपनी दिवंगत बड़ी मौसी शोभा रानी लाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। हाल ही में उनके निधन के बाद नितिन नवीन पहली बार बोकारो पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के बीच समय बिताकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

जानकारी के अनुसार, बोकारो पहुंचने के बाद नितिन नवीन सीधे अपनी मौसी के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। वे करीब आधे घंटे तक परिजनों के साथ रहे। परिवार के लोगों ने बताया कि नितिन नवीन का अपनी बड़ी मौसी के साथ बेहद आत्मीय और पारिवारिक रिश्ता था। विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड प्रवास के समय भी वे लगभग 15 दिनों तक अपनी मौसी के घर पर ही रुके थे।

इस दौरान नितिन नवीन ने केंद्र सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर अपनी दिवंगत मौसी की स्मृति में एक पौधा भी लगाया। इसे उन्होंने उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक बताया। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और पूरा कार्यक्रम पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ।

इधर, चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो की ओर से भी दिवंगत शोभा रानी लाल की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

वहीं, बोकारो आने के क्रम में पेटरवार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Posts

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *