नाथनगर में अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी वारदात की साजिश नाकाम की


भागलपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाथनगर थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से तीन अवैध हथियार और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था।


सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में एसएसपी के निर्देश पर अवैध हथियारों और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 जून को नाथनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुरेश मंडल नामक व्यक्ति अपने पास अवैध हथियार रखे हुए है और किसी गंभीर अपराध की योजना बना रहा है।

Sponsored Advertisement


सूचना की सत्यता की जांच के बाद एसडीपीओ सिटी-2 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान एक देसी राइफल, एक देसी कट्टा, एक देसी बंदूक और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने सुरेश मंडल को मौके से गिरफ्तार कर लिया।


इस मामले में नाथनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने ये हथियार कहां से प्राप्त किए और इनका इस्तेमाल किस आपराधिक घटना में किया जाना था। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास और संभावित गिरोह या अन्य अपराधियों से संबंधों की भी जांच की जा रही है।


सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भागलपुर पुलिस अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    भागलपुर में पुलिस ने नाकाम की बड़ी वारदात की आशंका, देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवत्ता इलाके में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक किसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *