विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू होगा आवागमन


भागलपुर के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर बॉर्डर रोड संगठन (बीआरओ) द्वारा बनाए गए चारों बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। सफल ट्रायल के बाद अब 7 जून से इस पुल पर वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे भागलपुर, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लाखों लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी।


शनिवार को बेली ब्रिज का अंतिम ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उनके साथ सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, सिटी डीएसपी अजय चौधरी, पुल निर्माण निगम एवं पथ निर्माण विभाग के कई अधिकारी भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने ट्रायल के दौरान पुल की मजबूती और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की।

Sponsored Advertisement


जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि बेली ब्रिज पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुल के दोनों ओर पुलिस पिकेट की तैनाती की गई है, जबकि कई महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से यातायात की निगरानी की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने बताया कि बेली ब्रिज से अधिकतम 10 टन क्षमता तक के मालवाहक वाहन गुजर सकेंगे। साथ ही पुल पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी, ताकि वाहनों का आवागमन सुरक्षित और सुचारू रूप से हो सके। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील भी की गई है।


गौरतलब है कि विक्रमशिला सेतु में तकनीकी खराबी आने के बाद लोगों को नाव और वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे यात्रियों और व्यापारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब बेली ब्रिज के शुरू होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

  • Related Posts

    भागलपुर में डबल मर्डर से सनसनी, बदमाशों ने पति-पत्नी की गोली मारकर की हत्या, वारदात के पीछे की वजह अब तक अस्पष्ट

    भागलपुर/नवगछिया। बिहार के भागलपुर जिले में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड की यह घटना पुलिस जिला नवगछिया के…

    जिस अस्पताल में करता था ड्यूटी, वहीं स्वास्थ्यकर्मी की संदिग्ध मौत, सीसीटीवी फुटेज पर परिजनों ने उठाए सवाल

    सासाराम। रोहतास जिले के सासाराम स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को एक स्वास्थ्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान बड्डी थाना क्षेत्र के सिकुहीं गांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *