भागलपुर नगर निगम की पहली बैठक में विकास योजनाओं की गूंज, फ्लाईओवर निर्माण से लेकर जलजमाव समाधान तक कई अहम फैसले


भागलपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित सशक्त स्थायी समिति की पहली बैठक में शहर के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। मेयर डॉ. वसुंधरा लाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर की यातायात, सफाई, जलापूर्ति और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई।


बैठक में शहर में बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर फ्लाईओवर (ओवरब्रिज) निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर राज्य सरकार को भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों पर कार एवं बाइक पार्किंग व्यवस्था विकसित करने, सुभाष चौक, पटेल चौक से तिलकामांझी रिंग रोड तक सौंदर्यीकरण कार्य तथा शहर के प्रवेश द्वारों के जीर्णोद्धार पर भी चर्चा हुई।

Sponsored Advertisement


मानसून को ध्यान में रखते हुए जलजमाव से निपटने के लिए हथिया नाले की विशेष उड़ाही कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पोकलेन मशीन किराए पर लेने की योजना बनाई गई है। प्रत्येक वार्ड में नाला सफाई के लिए अतिरिक्त मजदूरों की नियुक्ति तथा एक विशेष आरक्षित सफाई दल गठित करने का भी प्रस्ताव रखा गया। वार्ड 48 सहित विभिन्न क्षेत्रों में खुले नालों पर ढक्कन लगाने और क्षतिग्रस्त पुलियों के निर्माण पर भी जोर दिया गया।


बैठक के दौरान पार्षदों ने शहर की सफाई व्यवस्था और जलापूर्ति सेवाओं पर सवाल उठाए। खराब प्रदर्शन करने वाली सफाई एजेंसियों को हटाकर नए सिरे से टेंडर जारी करने की मांग की गई। सभी वार्डों में बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नए डीप बोरिंग और कम से कम दो-दो नए प्याऊ स्थापित करने पर विचार किया गया।

अवैध जल कनेक्शनों की जांच और जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी के लिए विशेष टीम गठित करने का प्रस्ताव भी रखा गया।


इसके अलावा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाने की योजना बनाई गई।

शहर के 51 वार्डों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, नई लाइटों की खरीद, हाई मास्ट लाइट लगाने तथा छह माह से बंद विद्युत शवदाह गृह को पुनः चालू करने के निर्देश भी दिए गए। नगर निगम की इस पहली बैठक को शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    भागलपुर में पुलिस ने नाकाम की बड़ी वारदात की आशंका, देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवत्ता इलाके में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक किसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *