विश्व साइकिल दिवस पर निकली भव्य साइकिल रैली, स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


भागलपुर/नवगछिया: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा द्वारा मंगलवार को एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

रैली का उद्देश्य लोगों को साइकिल के उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड से हुआ, जहां विद्यालय के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, शाखा अध्यक्ष चेतन कुमार मुनका, संरक्षक अभय प्रकाश मुनका, नरेश केडिया, प्रवीण केजरीवाल एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रैली को रवाना किया।


इस अवसर पर अजय कुमार रुंगटा ने कहा कि साइकिल केवल एक परिवहन साधन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का प्रभावी माध्यम है। वहीं संरक्षक नरेश केडिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तेल की खपत कम करने और आयातित ईंधन पर निर्भरता घटाने की अपील के अनुरूप छोटी दूरी के लिए साइकिल सबसे बेहतर विकल्प है।


पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “जिंदगी और साइकिल दोनों में चैन का होना जरूरी है।” शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका ने बताया कि साइकिल का नियमित उपयोग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, हृदय रोगों के खतरे को कम करता है तथा प्रदूषण रहित परिवहन होने के कारण पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


“युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति” और “तेल बचाओ-साइकिल अपनाओ” जैसे नारों के साथ रैली बाल भारती विद्यालय से प्रारंभ होकर महाराज जी चौक, हरिया पट्टी, भगत मोहल्ला, नवगछिया स्टेशन परिसर, माल गोदाम, मारवाड़ी विवाह भवन और गरीबदास ठाकुरबाड़ी रोड सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंची।


रैली के समापन पर प्रतिभागियों के बीच ठंडा पानी, जूस और बिस्किट का वितरण किया गया। शाखा अध्यक्ष ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान स्वस्थ समाज, स्वच्छ पर्यावरण और हरित भविष्य के निर्माण के लिए अधिक से अधिक साइकिल उपयोग करने का संकल्प भी लिया गया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल भारती विद्यालय के संजय चिरानियां, पुरुषोत्तम जी, सौरभ गर्ग, ओम यादुका, गोविंद केडिया, कमल टिबड़ेवाल, संदीप चिरानियां, आनंद केडिया, पंकज टिबड़ेवाल, शंभू चिरानियां, विक्की केडिया, डॉ. बी.एल. चौधरी, राजेश कनोडिया, प्रो. विजय कुमार, भगवती पंसारी, कमलेश अग्रवाल, डॉ. आनंद विक्रम सहित मंच के अनेक सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • Related Posts

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    भागलपुर में पुलिस ने नाकाम की बड़ी वारदात की आशंका, देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवत्ता इलाके में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक किसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *