धनबाद में युवा संवाद चौपाल यात्रा, केंद्र सरकार पर बरसे युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव
रोजगार और नीट पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरा


धनबाद जिला युवा राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मंगलवार को लुसी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में युवा संवाद चौपाल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत करते हुए रंजन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल द्वारा झारखंड के सभी 24 जिलों में युवा संवाद चौपाल यात्रा चलाई जा रही है। इसी क्रम में धनबाद में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को पार्टी से जोड़ना, उन्हें संगठित करना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।

उन्होंने कहा कि आज देश का युवा रोजगार और शिक्षा के मुद्दों को लेकर परेशान है। ऐसे समय में युवाओं को एक मंच प्रदान करने और उनकी आवाज को मजबूती देने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं सम्मान पहुंचाने के लिए भी युवाओं को संगठित किया जा रहा है।

रंजन यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाली मोदी सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और सरकार युवाओं की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है।

नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है और परीक्षा प्रणाली पर से भरोसा कमजोर पड़ता है।

संवाददाता : नीतीश कुमार

  • Related Posts

    सहरसा में नाबालिग से गंभीर अपराध के मामले में 6 घंटे में कार्रवाई, तीन विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार

    सहरसा। सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से जुड़े गंभीर अपराध के मामले में सहरसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन विधि-विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के…

    बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम, एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां; नम आंखों से जलीं दो चिताएं

    सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर। सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र की चानन पंचायत स्थित सहुरिया, हनुमान टोला में रविवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। राशन कार्ड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *