मुजफ्फरपुर में कुख्यात अपराधी गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या, जांच के लिए SIT गठित


मुजफ्फरपुर में रविवार देर रात अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए कुख्यात अपराधी गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के अमर सिनेमा रोड स्थित छोटी कल्याणी के पास आईकॉन टावर के बेसमेंट में हुई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 9:45 बजे गोविंद शर्मा अपनी कार से आईकॉन टावर पहुंचा था। अपार्टमेंट के गार्ड के मुताबिक, वह कार से उतरकर सीढ़ियों की ओर बढ़ रहा था, तभी पहले से घात लगाए दो अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कई गोलियां लगने से गोविंद शर्मा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

Sponsored Advertisement

गोविंद शर्मा का नाम शहर के कई चर्चित आपराधिक मामलों में सामने आ चुका था। वह पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड और प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड सहित कई गंभीर मामलों में आरोपी रहा था। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज थे और वह फिलहाल जमानत पर बाहर था।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा, नगर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने घटनास्थल से छह खोखे और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने और हथियार की पहचान करने में लगी हुई है।

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जांच में गैंगवार, पुरानी रंजिश, आपराधिक वर्चस्व की लड़ाई और मृतक के आपराधिक इतिहास से जुड़े सभी पहलुओं को शामिल किया गया है।

व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके में हुई इस हत्या से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

  • Related Posts

    बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम, एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां; नम आंखों से जलीं दो चिताएं

    सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर। सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र की चानन पंचायत स्थित सहुरिया, हनुमान टोला में रविवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। राशन कार्ड…

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *