वृंदावन में मुरली बजाते दिखे तेज प्रताप यादव, तीर्थ यात्रा के जरिए साध रहे आध्यात्मिक राह

पटना: अपने अनोखे अंदाज और अलग पहचान के लिए चर्चित तेज प्रताप यादव इन दिनों तीर्थ यात्रा पर हैं। हाल ही में उन्होंने वृंदावन से एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह भगवान श्रीकृष्ण की तरह मुरली बजाते नजर आए। वीडियो में उनके आसपास गोपियां नृत्य करती दिखाई दे रही हैं, जबकि पूरा परिसर गुलाब की पंखुड़ियों से सजा हुआ है। मुरली की धुन में मग्न तेज प्रताप का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

वृंदावन के पावन वंशीवट धाम पहुंचकर तेज प्रताप यादव ने इसकी धार्मिक महत्ता का भी उल्लेख किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वंशीवट वह दिव्य स्थान है, जहां भगवान श्रीकृष्ण अपनी मधुर बांसुरी बजाया करते थे। मान्यता है कि उनकी बांसुरी की धुन सुनकर गोपियां और भक्त उनकी ओर आकर्षित हो जाते थे। उन्होंने कहा कि यह स्थान प्रेम, भक्ति और दिव्य आनंद का प्रतीक माना जाता है और आज भी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

Sponsored Advertisement

वृंदावन यात्रा से पहले तेज प्रताप यादव मां विंध्यवासिनी मंदिर भी पहुंचे थे। वहां पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तस्वीरें और संदेश भी सोशल मीडिया पर साझा किए थे।

राजनीतिक पराजय के बाद तेज प्रताप का झुकाव आध्यात्मिक यात्राओं की ओर अधिक दिखाई दे रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद वह लगातार विभिन्न धार्मिक स्थलों का दौरा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले तेज प्रताप की एक और खास बात यह है कि वे अपने अधिकांश पोस्ट में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हैं।

गौरतलब है कि अनुष्का यादव प्रकरण के बाद उन्हें राष्ट्रीय जनता दल और परिवार से अलग कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी अलग राजनीतिक राह चुनी और विधानसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिलहाल तेज प्रताप यादव राजनीति के साथ-साथ अपनी धार्मिक यात्राओं और अलग अंदाज के कारण लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

  • Related Posts

    सहरसा में नाबालिग से गंभीर अपराध के मामले में 6 घंटे में कार्रवाई, तीन विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार

    सहरसा। सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से जुड़े गंभीर अपराध के मामले में सहरसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन विधि-विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के…

    बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम, एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां; नम आंखों से जलीं दो चिताएं

    सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर। सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र की चानन पंचायत स्थित सहुरिया, हनुमान टोला में रविवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। राशन कार्ड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *