जामताड़ा के बूथ 237 में सुनी गई पीएम मोदी की 134वीं ‘मन की बात’, गर्मी से बचाव और युवा खिलाड़ियों की सराहना पर रहा जोर


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का प्रसारण रविवार को जामताड़ा नगर के बूथ संख्या 237 सहित जिले के विभिन्न बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने बताया कि जिले के सभी बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में भीषण गर्मी के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने अधिक से अधिक पानी पीने, धूप से बचने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने का आग्रह किया।


जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 22 जून तक जिले भर में विभिन्न जनसंपर्क और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट गए हैं।
वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि जामताड़ा नगर के सभी बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक सुना गया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के युवाओं और खिलाड़ियों का विशेष रूप से उल्लेख किया। रांची में हाल ही में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा खिलाड़ियों ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़कर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है।


प्रदीप राउत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने दो रिकॉर्डधारी खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इससे देशभर के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और खेलों के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्खेल, जिला मंत्री आभा आर्या, नगर मंत्री ब्रजेश राउत, बूथ अध्यक्ष धीरज प्रसाद, रमेश राउत, किशोर सरखेल, बापी महता, अर्घ चटर्जी, सोनू महता, जीवन महता, जीत सर्खेल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुमित शरण, भाजपा जिलाध्यक्ष, जामताड़ा
प्रदीप राउत, नगर अध्यक्ष, भाजपा, जामताड़ा

Related Posts

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *