बोकारो में पुलिस का सख्त अभियान, चौक-चौराहों पर शराब पीने वालों पर कसेगा शिकंजा



बोकारो में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष एंटी क्राइम एवं एंटी एलिमेंट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर सिटी डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में संचालित किया गया।

अभियान में शहर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल हुए। जांच अभियान की शुरुआत सिटी थाना क्षेत्र से की गई, जिसके बाद सेक्टर-12 मोड़, नया मोड़, सेक्टर-4 सहित विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच की गई। इस दौरान खुलेआम शराब पीने वाले लोगों, संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी गई।

पुलिस अधिकारियों ने कई स्थानों पर लोगों से पूछताछ की और उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन नहीं करने की हिदायत दी। अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की गई ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वाले तथा कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई व्यक्ति समूह बनाकर इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर ऐसे विशेष अभियान चलाए जाते रहेंगे। पुलिस ने लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।संवाददाता : चंदन सिंह, बोकारो

  • Related Posts

    बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम, एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां; नम आंखों से जलीं दो चिताएं

    सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर। सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र की चानन पंचायत स्थित सहुरिया, हनुमान टोला में रविवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। राशन कार्ड…

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *