गढ़वा में जमीन विवाद बना जानलेवा, युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गंभीर घायल


झारखंड के गढ़वा जिले के रामकांडा थाना क्षेत्र स्थित कहुवालेवा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सतनारायण यादव अपने घर पर अकेले थे। परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान गांव के ही जयराम यादव, सुशील यादव, राकेश यादव, अभय यादव, मुरारी यादव, संजय यादव, धनंजय यादव, विकास यादव, देवनारायण यादव और जगनारायण यादव समेत लगभग 11 लोग उनके घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि सभी जमीन विवाद को लेकर बातचीत करने आए थे।

बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर सतनारायण यादव की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल सतनारायण को परिजन तत्काल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। रांची में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक के पिता बनवारी यादव और बहू नृत्या देवी को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही रामकांडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।

गढ़वा से सत्यम शुक्ला की रिपोर्ट

Sponsored Advertisement
  • Related Posts

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    भागलपुर में पुलिस ने नाकाम की बड़ी वारदात की आशंका, देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवत्ता इलाके में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक किसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *