गोपालगंज में पुलिस-एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश आकाश सिंह मुठभेड़ में घायल


गोपालगंज में शनिवार सुबह पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली। नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बायपास के पास हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी आकाश सिंह घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका उपचार चल रहा है।

गिरफ्तार अपराधी की पहचान थावे थाना क्षेत्र के बरईहाता गांव निवासी आकाश कुमार उर्फ आकाश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Sponsored Advertisement

गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि आकाश हरियाणा में छिपकर रह रहा है। इसके बाद पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात उसे गिरफ्तार कर गोपालगंज लाया। पूछताछ के दौरान उसने हथियार छिपाए जाने की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस उसे हथियार बरामदगी के लिए बंजारी बायपास इलाके में लेकर गई।

पुलिस के मुताबिक, हथियार दिखाने के दौरान आकाश ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो गोलियां उसके पैरों में लगीं। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक अवैध हथियार, कई जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आकाश बेहद शातिर अपराधी है और पिछले पांच वर्षों से बिहार एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था।

पुलिस के अनुसार, हाल ही में उसने थावे के स्टील व्यवसायी मृत्युंजय कुमार से रंगदारी मांगी थी और रकम नहीं देने पर 60 दिनों के भीतर हत्या की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस उसके गैंग, सहयोगियों और आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    सहरसा सदर अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही और बच्चा बदलने का आरोप

    सहरसा। सदर अस्पताल में रविवार दोपहर नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने प्रसव कक्ष के बाहर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही…

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *