पटना के बाढ़ में गंगा नदी में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी नाव पलटी… 3 की मौत, कई अब भी लापता


बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ प्रखंड के उमानाथ घाट पर गुरुवार सुबह गंगा नदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिंदु टोली गांव से सुल्तानपुर डायरा की ओर जा रही यात्रियों से भरी नाव अचानक नदी के बीचों-बीच असंतुलित होकर पलट गई। नाव पर कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। नाव पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और अन्य नाविकों ने बिना समय गंवाए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कई लोगों को नदी से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से अब तक 7 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

वहीं इस हादसे में अब तक 3 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 7 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। SDRF की टीम भी लगातार गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके कारण नाव असंतुलित हो गई और तेज धारा में पलट गई। हालांकि प्रशासन की ओर से हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घाट पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और राहत-बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

फिलहाल SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार खोज अभियान जारी है और प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Posts

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *