पटना: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में जारी विधानसभा चुनावों के बीच बिहार के NDA नेताओं ने बड़ा राजनीतिक दावा किया है. भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के नेताओं का कहना है कि दोनों राज्यों में इस बार जनता बदलाव चाहती है और मौजूदा सरकारों की वापसी मुश्किल है.

जदयू नेता ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनावी माहौल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों राज्यों में NDA की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण से ही बड़े अंतर से पीछे रहेंगी. उनके मुताबिक राज्य की जनता TMC सरकार से संतुष्ट नहीं है और बदलाव तय है. उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु में भी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ माहौल बन चुका है.

वहीं बिहार सरकार के मंत्री ने भी इसी तरह का दावा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु दोनों जगहों की जनता इस बार परिवर्तन के मूड में है. उन्होंने भरोसा जताया कि बीजेपी और उसके सहयोगी दल दोनों राज्यों में सरकार बनाएंगे.

इधर बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने भी ममता सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में बंगाल में विकास के नाम पर कुछ खास काम नहीं हुआ. उन्होंने लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में घरों से निकलकर मतदान करें ताकि राज्य में नई सरकार बन सके.

चुनावी प्रक्रिया की बात करें तो पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले चरण में मतदान जारी है, जो 16 जिलों में फैली हुई हैं. बाकी 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया जा रहा है.

चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. सभी सीटों की मतगणना 4 मई को होगी, जिसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि जनता ने किसे सत्ता सौंपी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *