नई दिल्ली/चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। राज्य में ‘सेक्युलर सरकार’ बनाने की दिशा में ने और उसके नेता को समर्थन देने का फैसला किया है। यह निर्णय तमिलनाडु कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की देर रात हुई बैठक में लिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक की पहल पर बुलाई गई थी और इसमें सभी वरिष्ठ नेताओं ने एकमत से विजय को समर्थन देने पर सहमति जताई। विजय की पार्टी TVK ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें हासिल की हैं, जो बहुमत से थोड़ी कम है।
कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वह तमिलनाडु में किसी भी हाल में बीजेपी या उसके सहयोगियों को सत्ता में नहीं आने देना चाहती। पार्टी का मानना है कि राज्य की जनता ने सेक्युलर सरकार के पक्ष में जनादेश दिया है। इस मुद्दे पर दिल्ली में के आवास पर एक अहम बैठक भी हुई, जिसमें समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बैठक के बाद ने बताया कि विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा था और पार्टी ने राज्य इकाई को अंतिम निर्णय लेने का अधिकार दिया था। वहीं, राहुल गांधी ने विजय से बातचीत कर उन्हें चुनावी सफलता पर बधाई भी दी।
चुनावी नतीजों की बात करें तो DMK को 59, AIADMK को 47 और कांग्रेस को 5 सीटें मिली हैं। अन्य दलों में PMK को 4, CPI और CPI(M) को 2-2 सीटें मिली हैं। BJP केवल 1 सीट पर सिमट गई।
अब कांग्रेस के समर्थन से विजय की सरकार बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है, जिससे तमिलनाडु की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है।
