सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के खजुराहा पंचायत अंतर्गत भंवरा गांव में गुरुवार को ज़मीन विवाद को लेकर जबरदस्त हिंसा हुई। पश्चिम बहियार में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और गोली चलने की घटना सामने आई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है।

घायल कमलेश्वरी यादव ने बताया कि पतरघट थाना क्षेत्र के मोती पोखर गांव निवासी अमित यादव के साथ उनकी दो बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को अमित यादव अपने साथियों – श्यामल यादव, राजो यादव, गोलू यादव समेत अन्य के साथ जबरन खेत की जुताई कर रहा था। विरोध करने पर कमलेश्वरी यादव और सुमित कुमार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया।

हिंसा के दौरान सुमित कुमार बुरी तरह जख्मी हुए, जबकि कमलेश्वरी यादव को सिर में गोली छूकर निकल गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो लोगों के हाथ में हथियार साफ़ दिखाई दे रहे हैं और एक व्यक्ति गोली चलाता भी दिख रहा है।
थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि जमीन विवाद में गोलीबारी हुई है। मामले में आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

