कहलगांव (भागलपुर)। घोघा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में गुरुवार को उस समय तनाव का माहौल बन गया जब रोपनी करने गई दो महिलाएं लापता हो गईं और परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए NH-80 को जाम कर दिया। लापता महिलाओं की पहचान शाहपुर निवासी बीरबल मंडल की पत्नी पिंकी देवी और कुलकुलिया गांव निवासी अशोक मंडल की पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। दोनों बुधवार को शाहपुर गांव की आठ-नौ महिलाओं के समूह के साथ साधोपुर कुशहा बहियार गेरुआ नदी के पार धान की रोपनी करने गई थीं।
बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं देर शाम घर लौट आईं, लेकिन पिंकी देवी और रेखा देवी घर नहीं लौटीं। लापता महिलाओं के परिजनों ने खेत मालिक पर हत्या कर लाश गायब करने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि खेत मालिक के बेटे ने ही सभी महिलाओं को नदी पार कराया था, लेकिन लापता दोनों महिलाओं को पार कराते नहीं देखा गया। साथ गई अन्य महिलाओं ने बताया कि रात होने के कारण वे सभी जल्दी-जल्दी घर लौट आईं, लेकिन पिंकी और रेखा के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
महिलाओं के नहीं लौटने पर गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे परिजनों और ग्रामीणों ने शाहपुर शिव मंदिर के सामने NH-80 को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि दोनों महिलाओं को जीवित या मृत स्थिति में बरामद किया जाए और खेत मालिक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। महिलाओं के लापता होने की खबर फैलते ही गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना पर घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार, एसआई नवीन सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
करीब तीन घंटे तक चले जाम के दौरान NH-80 पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जाम कर रहे लोगों ने कहा कि जब तक प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक सड़क खाली नहीं की जाएगी। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे पुलिस द्वारा एसडीआरएफ टीम को बुलाकर गेरुआ नदी में महिलाओं की तलाश शुरू कराने के आश्वासन पर जाम हटाया गया।
इधर, पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद अन्य महिलाओं से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना की सही जानकारी प्राप्त की जा सके। एसडीपीओ कल्याण आनंद ने बताया कि गेरुआ नदी में दोनों महिलाओं के डूबने की आशंका जताई जा रही है। शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम गेरुआ नदी में महिलाओं की तलाश करेगी। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और परिजनों को हरसंभव मदद दी जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि महिलाओं की तलाश में तेजी नहीं लाई गई और सच्चाई सामने नहीं आई तो वे फिर से सड़क जाम कर आंदोलन करेंगे। पुलिस प्रशासन घटना के सभी पहलुओं पर जांच कर रहा है ताकि सच जल्द सामने लाया जा सके और परिजनों को राहत मिल सके।
इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। अब निगाहें शुक्रवार को एसडीआरएफ की तलाशी अभियान पर टिकी हैं, जिससे पता चल सके कि महिलाएं गेरुआ नदी में डूबी हैं या यह मामला किसी अन्य दिशा की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260