हिंदू कैलेंडर के अनुसार वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ माह के चंद्रमा दिवस पर मनाया जाता है इस वर्ष वट सावित्री व्रत सोमवार 30 मई 2022 को मनाया जाएगा। अमावस्या तिथि 29 मई को दोपहर 2:54 बजे से शुरू होकर 30 मई को शाम 4:59 बजे समाप्त होगी। वट सावित्री व्रत 30 मई 2022 सोमवार को मनाया जाएगा।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। इस पावन अवसर पर अपने दोस्त और रिश्तेदार को ऐसे करें विश।

आपके पति की उम्र हो लंबी
खुशहाल रहे जिंदगी
बना रहे आप दोनों का रिश्ता
हमारी तरफ से आपके परिवार को
वट सावित्री की शुभकामनाएं

पति-पत्नी का आप दोनों का ये रिश्ता
हमेशा रहे हंसता खेलता
कभी न आए आप दोनों पर विपदा

सुख-दुख में हम तुम,
हर पल साथ निभाएंगे,
एक जन्म नहीं सातों जन्म,
हम पति-पत्नी बन आएंगे।
वट सावित्री की शुभकामनाएं !

माथे की बिंदिया चमकती रहे,
हाथों में चूड़ियां खनकती रहे,
पैरों की पायल छनकती रहे,
पिया संग प्रेम बेला सजती रहे।
वट सावित्री की शुभकामनाएं !

रखा है व्रत मैंने,
बस एक ख्वाहिश के साथ
लंबी हो उम्र आपकी
और हर जन्म में मिले
हमें एक दूजे का साथ।
वट सावित्री की शुभकामनाएं !

अखंड सौभाग्य का प्रतीक वट सावित्री पूजा की सभी माताओं एवं बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व सभी सुहागन बहनों के वैवाहिक जीवन से कष्टों को दूर कर सुख-शांति का संचार करे।

हमारी संस्कृति में यह पर्व सुहागन स्त्रियों के ख़ास महत्व का पर्व है जहां वट वृक्ष की पूजा कर वह अपने पति की दीर्घायु व परिवार की समृद्धि खुशहाली की प्रार्थना करती हैं। वट सावित्री व्रत की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *