लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज फर्स्ट नाइट को लेकर लड़कियों के मन में तरह-तरह के सवाल रहते हैं। नई जगह, नए लोग और नए रीति-रिवाज के बीच मन में घबराहट भी रहती है। हर कपल अपनी सुहागरात को यादगार बनाना चाहता है। यहां कुछ टिप्स हैं जो होने वाली दुलहनों के लिए मददगार हो सकते हैं।

हर जगह के रीति-रिवाज अलग होते हैं। सबसे पहले जरूरी है कि आप अपने होने वाले ससुराल के रीति-रिवाजों के बारे में पहले से जान लें। अगर आप अपने होने वाले पति से पहले से फोन पर बात कर रही हैं और कंफर्टेबल हैं तो उनसे भी पूछ सकती हैं।

जितनी नर्वस आप हैं बहुत पॉसिबल है कि आपके होने वाले पार्टनर का भी वही हाल होगा। इसलिए प्रेशर में न रहकर एकदम सहज रहें। जब आप दोनों अजीब होंगे तो कुछ चीजें अजीब लग सकती हैं। इनके आधार पर अपने जीवनसाथी को जज न करें।

आपको क्या कपड़े पहनने हैं इसकी तैयारी भी पहले से कर लें। आप अट्रैक्टिव नाइटवियर ले सकती हैं पर ध्यान रखें कि ऐसा न हो कि आप खुद ही असहज होती रहें।


आप अपनी किसी सहेली, बहन या भाभी से भी कुछ टिप्स ले सकती हैं। मन में कोई भी डाउट हो तो उनसे जरूर पूछ लें।

यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं कि फर्स्ट नाइट पर आपके फिजिकल रिलेशन बने ही। पहले एक-दूसरे को समझना जरूरी है। पसंद-नापसंद को जानना जरूरी है। फिजिकल इंटीमिसी बॉन्डिंग होने के साथ अपने आप हो जाती है।

अगर आप जल्दी बच्चा नहीं चाहती हैं तो कॉन्ट्रासेप्शन के तरीके भी पता होने चाहिए। आपको सारे ऑप्शंस के फायदे और नुकसान समझकर इनका इस्तेमाल करना चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *