बिहार में 24 सीटों पर हुए एमएलसी चुनाव में एनडीए ने एक बार फिर बाजी मार ली है। आधी से ज्यादा सीटें एनडीए के खाते में आ गई हैं। विधान परिषद के इस चुनाव के परिणाम में विधानसभा रिजल्ट की भी झलक दिखाई दे रही है। विधानसभा चुनाव की तरह ही राजद ने जदयू को पछाड़ दिया है। एनडीए को 13 सीटें मिली हैं। राजद को छह सीटों पर जीत मिली है। चार सीटें निर्दल प्रत्याशियों ने जीती हैं। कांग्रेस को एक सीट मिली है। एनडीए में बीजेपी को सात, जदयू को 5 और पारस की रालोसपा को एक सीट मिली है।
इस बार जदयू ने 11 और भाजपा ने 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। राजद ने 23 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। जदयू ने मुजफ्फरपुर, नालंदा, भोजपुर, सीतामढ़ी और भागलपुर सीट जीती है। भाजपा ने पूर्णिया, गोपालगंज, रोहतास, समस्तीपुर, औरंगाबाद और कटिहार जीती है। पारस की पार्टी रालोसपा के खाते में हाजीपुर सीट आई है। राजद ने राजधानी पटना और मुंगेर के साथ ही प. चम्पारण, गया और सीवान सीट जीती है। कांग्रेस को बेगुसराय सीट मिली है।
पार्टी वार जानिये कौन कहां से जीता
जदयू (5)
मुजफ्फरपुर – दिनेश सिंह
नालंदा – रीना यादव
भोजपुर – राधाचरण साह
सीतामढ़ी – रेखा देवी
भागलपुर – विजय कुमार सिंह
भाजपा (7)
पूर्णिया – दिलीप जायसवाल
गोपालगंज – राजीव सिंह
रोहतास – कैमूर – संतोष सिंह
समस्तीपुर – तरुण कुमार
औरंगाबाद – दिलीप सिंह
कटिहार – अशोक अग्रवाल
दरभंगाः सुनील चौधरी
राजद-5
पटना – कार्तिकेय सिह
प. चम्पारण – कुमार सौरभ
मुंगेर – अजय कुमार सिंह
गया – कुमार नागेन्द्र उर्फ रिंकू यादव
सीवान – विनोद अग्रवाल
सहरसा – अजय सिंह
रालोजपा (1)
हाजीपुर – भूषण राय
कांग्रेस-1
बेगूसराय राजीव कुमार आगे
निर्दलीय-4
सारण- सच्चिदानंद राय
मधुबनी-अम्बिका यादव
नवादा- अशोक यादव
पूर्वी चम्पारण- महेश्वर सिंह