राजधानी पटना सहित पुरे बिहार में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां थम गई है। अब राज्य में अगले महीने 1 सितंबर तक कोई भी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में वातावरण के अनुकूल कोई भी बारिश की संभावना बनती हुई नजर नहीं आ रही है। इस वजह से राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम निष्क्रिय बना रहेगा।

दरअसल, राजधानी पटना में शनिवार को तीन-चार दिनों के बाद धूप खिली। जिस कारण लोगों को थोड़ी राहत तो जरूर हुई। लेकिन अचानक अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो गयी। अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार सीवान, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, अररिया में अति भारी और पूर्णिया, सीतामढ़ी, शिवहर, सारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली, दरभंगा में भारी बारिश हुई। वहीं हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा उत्तर एवं दक्षिण पूर्व भागों के अधिकतर और दक्षिण-मध्य भाग के अनेक जिलों में हुई।

उधर, बारिश थमते ही अधिकतम तापमान में शनिवार से वृद्धि होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की और वृद्धि होने की संभावना है। वहीं शनिवार को प्रदेश के 12 जिलों में बारिश हुई। शनिवार को पटना सहित प्रदेश के 24 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि और 6 में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 34.9 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर रहा।

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *