आम आदमी पार्टी यानी अरविंद केजरीवाल की पार्टी में विपक्षी दल यानी इंडिया के तीसरे चरण की बैठक से पहले बड़ा झटका दिया है। आम आदमी पार्टी ने नीतीश कुमार के गढ़ यानी बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी ने साफ तौर पर कहा है कि वह बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव में मैदान में होगी। इसके बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़नी शुरू हो गई है।

दरअसल, आप महासचिव संदीप पाठक ने दिल्ली में बिहार संगठन के नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हालांकि उन्होंने माना कि चुनाव लड़ने के लिए एक मजबूत संगठन का होना जरूरी है। इसलिए पहले यहां पार्टी गांव -गांव जाकर अपने संगठन को मजबूत करेगी उसके बाद बिहार में कितने सीट पर चुनाव लड़ना है उसका फैसला करेगी। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल यह है कि विपक्षी दल की गठबंधन बिहार से शामिल जदयू और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) आम आदमी पार्टी के इस ऐलान को कितनी गंभीरता से लेती है।

मिली जानकारी के अनुसार, आप महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि हम बिहार में चुनाव लड़ेंगे, लेकिन पार्टी तय करेगी कि कब लड़ना है। हम बिहार में सीधे चुनाव नहीं लड़ सकते, इसके लिए हमें पहले संगठन को मजबूत करना होगा। हमें हर गांव में अपनी कमेटियां बनानी होंगी। हमें संगठन को मजबूत और विस्तारित करने के लिए अभी से मेहनत करनी होगी। बिहार में एक बार जब संगठन मजबूत हो जाएगा तो हम चुनाव लड़ेंगे और जीत भी दर्ज करेंगे।

बताया जा रहा है कि, दिल्ली में AAP की बिहार इकाई के नेताओं की पार्टी मुख्यालय में एक बैठक थी। आप महासचिव संदीप पाठक दिल्ली स्थित आप मुख्यालय में बिहार संगठन के नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव लड़ने के लिए एक मजबूत संगठन का होना बेहद जरूरी है। यह बिहार का दुर्भाग्य है कि वह गंदी राजनीति के कारण उतना आगे नहीं बढ़ पाया जहां उसे होना चाहिए था। आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी लेकिन इसके लिए एक मजबूत संगठन का होना जरूरी है।

आपको बताते चलें कि, बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मुकाबला करने और उसे 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार जीतने से रोकने के लिए आम आदमी पार्टी समेत 26 विपक्षी पार्टियां एक साथ आई हैं। इन 26 विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनावों के लिए इंडिया या ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ नाम से नया गठबंधन बनाया है। संयुक्त विपक्ष की पहली बैठक 23 जून को पटना में जबकि दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में बुलाई गई थी। अब तीसरी बैठक 31 अगस्त-1 सितंबर को मुंबई में होने वाली है।

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *