भागलपुर के नाथनगर में एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। जो चार वर्षों से चल रहा था। इसकी चर्चा हर जगह हो रही थी। प्रेमी प्रेमिका अलग-अलग जाति के थे। इस कारण शादी होने में परेशानी हो रही थी। दोनों के स्‍वजन इस प्रेम प्रसंग से नाराज थे। चार वर्षों से यह प्रेम प्रसंग चल रहा था। अंत में ग्राम पंचायत ने दोनों की शादी करवा दी। प्रेमी का नाम मनोज तो प्रेमिका का नाम निशा है। लोगों ने कहा कि मनोज ने निशा को पहला-पहला प्‍यार है गाना गाकर पटाया था। वो अक्‍सर गुनगुनाता था ‘वो है निशा…’

जानकारी के अनुसार, ग्राम कचहरी नूरपुर में पंचों ने प्रेमी जोड़ों को स्वजनों के सहमति के बाद शादी करा दी। पंचों ने दोनों के स्‍वजनों को काफी समझाया, इसके बाद दोनों माने। दोनों के बीच चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अंतरजातीय प्रेम का घर वाले नहीं स्‍वीकार्य कर रहे थे। पंचों ने कहा कि अब अंतरजातीय शादी को सभी स्‍वीकार्य करते हैं, इसलिए आप दोनों परिवार भी इस शादी के लिए मान जाएं। प्रेमी युगल को मिला दें। साथ-साथ जीने दें। मनोज व निशा की शादी करवा दें। इसके बाद दोनों के स्‍वजन शादी करवाने के लिए तैयार हो गए।

इसके बाद रामपुर खुर्द पंचायत निवासी प्रकाश कुमार पोद्दार के पुत्र मनोज कुमार पोद्दार और नूरपुर पंचायत के संजय यादव की पुत्री निशा कुमारी की शादी हो गई। इस दौरान काफी संख्‍या में लोग वहां मौजूद थे। नूरपुर पंचायत की सरपंच जयमाला देवी ने कहा कि सरकार भी अब अंतरजातीय विवाह को बढ़वा दे रही है। इससे जातिवाद समाप्‍त होगा। इस दौरान उप सरपंच दीपक सिन्हा, कारू यादव, सचिव निधि कुमारी, जितेंद्र कुमार मंडल, रंजीत यादव, श्वेता शर्मा, रिंकी देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, कुशेश्वर मंडल, संजय साह आदि ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। शादी के बाद मनोज व निशा काफी खुश थे। दोनों ने साथ जीने व साथ मरने की कसमें खायी। शादी के बाद मनोज ने निशा को अपने घर ले गया। दोनों के स्‍वजन भी अब खुश हैं। कहा कि – बच्‍चों के लिए तो समझौता करना ही पड़ता है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *