भागलपुर । भागलपुर समेत पूरे बिहार में दो दिन की थोड़ी राहत के बाद रविवार को बर्फीली पछुआ ने मौसम का मिजाज बदल दिया।

इससे ठंड में तेजी से वृद्धि हुई। रविवार को राज्य के 20 शहरों के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई। सोमवार से न्यूनतम तापमान भी 4 से 6 डिग्री तक गिरेगा। इस वजह से भीषण सर्दी पड़ने के आसार हैं। शीत दिवस की परिस्थितियां भी बनेंगी।

अधिकतम तापमान में सबसे अधिक 9.2 डिग्री की कमी सारण में दर्ज की गई। यहां का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया। एक साथ राज्य के अधिकतर शहरों में

आए तापमान में भारी अंतर की वजह से लोगों ने दिन में काफी ठंड महसूस की। भागलपुर में अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *