अगले दो दिनों तक छिटपुट वर्षा के आसार हैं। हालांकि मानसून ने पूरा बिहार कवर कर लिया है लेकिन अभी भी वर्षा मेहरबान नहीं हुई है।

जिससे किसानों की परेशानी बढ़ी है। धान के लिए चर्चित कोसी बेसिन का यह क्षेत्र मानसूनी वर्षा पर काफी हद तक आश्रित रहता है। अपेक्षित वर्षा नहीं होने से किसानों को ससमय फसल नहीं लगा पाने की चिंता साल रही है।

शनिवार को अहले सुबह आसमान में बादल दिखे लोगों को लगा की वर्षा होगी लेकिन जो जो दिन खुलता गया गर्मी बढ़ती गई और आसमान के बादल फटते चले गए। फिर से भीषण गर्मी का प्रभाव शुरू हो गया।

शनिवार को सोनिया का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर उमस भरी गर्मी रही। छिटपुट वर्षा के आसार हैं और इसके साथ बिजली कड़कने की भी संभावना जताई गई है।

सुबह से ही पड़ रही है भीषण गर्मी

पूर्णिया। अहले सुबह से ही भीषण गर्मी शुरू हो गई है। आद्रता घटने की वजह से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रहा है। थोड़ी-थोड़ी देर पर मौसम भी ढक रहा है।

लेकिन बारिश नहीं हो पा रही है। इस चिलचिलाती गर्मी की वजह से महिला बच्चे को काफी परेशानी हो रही है। लोगों को त्वचा रोग भी हो रहे हैं।

इसके अलावा धान की खेती करने वाले किसानों के चेहरे पर चिंता साफ देखी जा रही है। धान का बिचड़ा गिराने के लिए जमीन पर पानी डालने के साथ ही सुख जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक भी मानसून को लेकर कुछ भी स्पष्ट बताने की स्थिति में नहीं है।

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *