बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैसों के लिए कुछ अजीबो-गरीब हरकतें करती नजर बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली सारा अली खान का हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लोगों से पैसे मांगती नजर आ रही हैं. यहां तक कि कुछ रुपयों के लिए वो एक अनजान शख्स की बाइक पर भी बैठने के लिए राजी हो गईं. एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सड़क पर पैसे मांगने निकलीं सारा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सारा पैसे जुटाने के लिये सड़कों पर गाना गुनगुनाती हुई दिखाई दीं. पैसों के लिए उन्होंने लोगो को ऑटोग्राफ तक दिए. सेल्फी क्लिक कराने बदले भी उन्होंने पैसों की डिमांड की और एक अनजान शख्स की बाइक पर बैठकर चक्कर भी काटे. हालांकि, ये सब सारा अपनी मर्जी से नहीं बल्कि एक शो की डिमांड की वजह से कर रही थीं. उन्हें अपना एक टास्क पूरा करना था, जो उन्हें फराह खान से कॉमेडी गेम शो ‘द खतरा खतरा शो’ में मिला था.
