महिषी प्रखंड अंतर्गत कंदाहा ग्राम (पंचायत: पस्तवार) में जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में मत्स्य पालकों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी दी गई कि इस क्षेत्र के लगभग 220 परिवार मत्स्य पालन से जुड़े हुए हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री समेकित चौड़ विकास योजना और मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को मत्स्य पालन के लिए लाभ दिया जा रहा है। इससे स्थानीय मत्स्य पालकों को प्रति एकड़ 2 से 2.5 लाख रुपये का वार्षिक लाभ हो रहा है।

इस वित्तीय वर्ष में 60 इच्छुक व्यक्तियों को मत्स्य पालन प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। साथ ही, नौहट्टा प्रखंड में 30 लाख की लागत से प्रतिदिन 2 टन क्षमता वाली लघु फीड मिल का निर्माण किया जा रहा है, जिससे मछली व्यवसाय से जुड़े लोगों को और अधिक लाभ मिलेगा।
जिलाधिकारी ने मौके पर स्थानीय मत्स्य पालक विजेंद्र महतो और पूनम देवी के पोखर का निरीक्षण कर उनके कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला
उप निदेशक जनसंपर्क अनुमंडल पदाधिकारी (सदर)
संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सहरसा कोपरिया महायज्ञ में देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज का प्रवचन