भागलपुर। जिला मुख्यालय के शहरी क्षेत्र में नो-एंट्री नियमों का खुलेआम उल्लंघन अब जानलेवा साबित हो रहा है। बुधवार को शहर में नो-एंट्री जोन में घुसी एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से राजद नेता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण होने लगी। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह मामला शांत कराया।
शहर में यह पहली घटना नहीं है। अक्सर इक्का-दुक्का घटनाएं नो-एंट्री में गाड़ियों के प्रवेश करने से होती रहती हैं। इससे पहले भी नो-एंट्री जोन में स्कूली बच्चों की जान जा चुकी है। हैरानी की बात यह है कि इन घटनाओं के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डीएम और एसएसपी आवास के सामने से भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में गाड़ियां नो-एंट्री में प्रवेश कर जाती हैं। बावजूद इसके अधिकारी आंख मूंदे हुए हैं। तिलकामांझी, स्टेशन रोड, खलीफाबाग चौक और अन्य महत्वपूर्ण सड़कों पर सुबह से देर रात तक तमाम बसें, ऑटो और निजी गाड़ियां धड़ल्ले से नो-एंट्री जोन में घुसती हैं और स्टेशन तक पहुंच जाती हैं। रास्ते में उन्हें रोकने वाला कोई नहीं होता है।
यह स्थिति तब है जब शहर के लगभग हर बड़े चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। बावजूद इसके कभी ट्रक, कभी बसें और कभी ऑटो नो-एंट्री में बेखौफ घूमते नजर आते हैं, जिससे आम जनता और स्कूली बच्चों की जान हर समय जोखिम में रहती है। कई बार स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस और प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक किसी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
स्थानीय व्यवसायियों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि सुबह स्कूल और दफ्तर जाने के समय नो-एंट्री में गाड़ियों का प्रवेश, ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बन रहा है। इसके कारण लोग समय पर स्कूल और दफ्तर नहीं पहुंच पाते, वहीं दुर्घटनाओं में जान-माल की क्षति भी होती है।
इस मामले में डीएसपी, यातायात पुलिस आशीष कुमार सिंह ने कहा,
इस तरह के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में ठोस रणनीति तैयार कर नो-एंट्री जोन में अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि लोगों को इस बात पर संशय है कि कब तक इस योजना पर अमल किया जाएगा। लोग चाहते हैं कि नो-एंट्री नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगे और आम लोगों की जान सुरक्षित रहे।
शहरवासियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि नो-एंट्री जोन में सीसीटीवी और डिजिटल चालान की व्यवस्था की जाए, ताकि नियम तोड़ने वाले गाड़ियों के मालिकों पर त्वरित जुर्माना लगाया जा सके। इसके अलावा पुलिस की नियमित जांच अभियान चलाकर नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाली गाड़ियों को जब्त करने की भी मांग की गई है।
स्थिति यही बनी रही तो नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन भागलपुर शहर में और अधिक दुर्घटनाओं को जन्म दे सकता है। जरूरत है कि प्रशासन इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260